गोंदिया जिले का 19 साल का युवक राजधानी दिल्ली के राजपथ की 26 जनवरी की नेवी परेड में होगा शामिल..

1,461 Views
प्रतिनिधि। 24 जनवरी
गोंदिया। हिंद महासागर क्षेत्र में संतुलन व सुरक्षा रखने का कार्य नौसेना की ओर होता है। इसी भारतीय नौसेना में सेवारत होनी की प्रबल इच्छा रखने वाले मुकुल ने कड़ी मेहनत व अथक परिश्रम कर 19 साल की उम्र में पूरा कर जिले का मान बढाने का कार्य किया है। आज उसकी इसी लगन और मेहनत के चलते उसे गणतंत्र दिवस की 26 जनवरी को दिल्ली के राजपथ पर होने वाली परेड में नेवी की ओर से शामिल होने का गौरव प्राप्त हुआ है।
ये 19 साल का युवक मुकुल देवेंद्र बोपचे, गोंदिया जिले के गोरेगांव तहसील के हिराटोला के निवासी है। मुकुल की भारतीय नौसेना में अगस्त 2021 को नियुक्ति हुई। मुकुल एक छोटे से गाँव से होकर उनकी शिक्षा भी गाँव में ही हुई है। एक छोटे से गांव के बच्चे के लिए इतना साहसी कदम उठाना गर्व की बात है। मुकुल ने कहा कि यह उनकी बड़ी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत के कारण संभव हुआ है।
 
सेवा में शामिल होने के बाद 6 महीने की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद अब मुकुल दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर परेड में नजर आएंगे. मुकुल गोंदिया-भंडारा जिले के पहले युवक होंगे जो राजधानी दिल्ली के राजपथ पर परेड में दिखाई देंगे। मुकुल ने गोंदिया और भंडारा जिले को गौरान्वित करने का कार्य किया है। 

Related posts