गोंदिया: नप सभापति चुनाव, पद की लालसा में भाजपा नेताओं ने दिया भाजपा को धोखा- भाजपा गटनेता घनश्याम पाणतवने

1,043 Views

 

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को की गई शिकायत, पत्र परिषद में दी जानकारी..

प्रतिनिधि। 18 अक्तूबर
गोंदिया। आज गोंदिया नगर परिषद के 5 समितियों के ऑनलाइन प्रक्रिया से सम्पन्न हुए सभापति चुनाव को लेकर भाजपा में नाराजगी देखी गई। भाजपा के गटनेता घनश्याम पानतवाने ने पत्र परिषद लेकर आरोप लगाया कि कुछ भाजपा के नेताओं ने भाजपा के ही सदस्यों के साथ धोखाधड़ी कर अन्याय किया है। इस मामले को लेकर उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को जानकारी देकर नाराजगी व्यक्त की।

गौरतलब है कि नगर परिषद में भाजपा गट सबसे बड़ा दल है। भाजपा के पास 18 सदस्य है एवं उसके गटनेता नगरसेवक घनश्याम पानतवने है। इसी तरह नगरसेवक राजकुमार कुथे आघाड़ी दल के गटनेता है। उनके पास 8 सदस्य है। कांग्रेस के गटनेता शकील मंसूरी उनके पास 9 सदस्य है वही राष्ट्रवादी कांग्रेस के गटनेता सतीश देशमुख है, उनके पास 7 सदस्य है।

इन नप सदस्यों की संख्या के आधार पर तथा भाजपा की संख्या के आधार पर समिति के चुनाव में सभापति भाजपा के पूर्ण बहुमत में होने चाहिए थे। इतना ही नही वर्तमान में राजकुमार कुथे भाजपा में है। वही पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल के नप सदस्य साथी भी भाजपा के है। बावजूद इतनी बड़ी संख्या होने पर भी भाजपा को दरकिनार कर अन्य दलों के साथ अनैतिक गठबंधन कर चुनाव जीतना भाजपा के साथ दोहरा मापदंड व धोखाधड़ी है।

भाजपा गटनेता ने कहा, एक साल पूर्व पांच समितियों के सभापति चुनाव में सभी भाजपा के सदस्यों ने मिलजुलकर चुनाव लड़ा। राजकुमार कुथे को बांधकाम सभापति, नेहा नायक को महिला बालकल्याण, बंटी पंचबुद्धे को नियोजन व विकास , अफसाना मुजीब पठान को शिक्षण व विवेक मिश्रा को जल समिति का सभापति बनाया गया।

परंतु इस बार संख्या में बढ़ोत्तरी होने के बावजूद पद की लालसा में भाजपा के ही लोगो ने भाजपा के सदस्यों के साथ धोखाधड़ी कर अन्य दलों के साथ अनैतिक गठबंधन कर सभापति पद प्राप्त किया। ये गोंदिया की जनता के साथ धोखा है। जिस जनता ने भाजपा के लोगों पर विश्वास कर उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना वे लोग भाजपा का साथ छोड़कर दुसरो के साथ गठबंधन कर बैठे।

ऐसी थी सभापति चुनाव में स्थिति..

1. भाजपा के राजकुमार कुथे को बांधकाम समिति हेतु 6 वोट, वही भाजपा के गटनेता घनश्याम पानतवने को 5 वोट.
2. शिक्षण क्रीड़ा समिति हेतु भाजपा के सुनील तिवारी को 6 वोट वही भाजपा की अफसाना मुजीब पठान को 5 वोट.
3. जलापूर्ति समिति हेतु भाजपा के भागवत मेश्राम को 6 वोट वही भाजपा की हेमलता पतेह को 5 वोट.
4. नियोजन व विकास समिति हेतु राष्ट्रवादी कांग्रेस के गटनेता सतीश देशमुख को 6 वोट वही बंटी पंचबुद्धे को 4 वोट ( 1 वोट लिंक में खराबी आने से नही मिला).
5. महिला व बालकल्याण समिति हेतु राष्ट्रवादी कांग्रेस की मालती कापसे को 6 वोट वही भाजपा की आशालता चौधरी को 5 वोट.

इनकी रही उपस्थिति..

पत्र परिषद में भाजपा गटनेता घनश्याम पानतवने के साथ ही नप उपाध्यक्ष शिवशर्मा, पूर्व नप नगराध्यक्ष कशिश जायसवाल, नगरसेवक दीपक बोबडे, अफसाना मुजीब पठान, दिपक कदम, अभय मानकर, ऋषिकांत साहू, राजेश बघेल आदि उपस्थित रहे।

Related posts