गोंदिया: गणपति बप्पा मोरया, पुढच्या वर्षी लवकर या की गूंज के साथ बाप्पा की विदाई…

185 Views

स्वच्छ पर्यावरण के तहत गोंदिया सहित सभी तहसील में ईको फ्रेंडली गणेश विसर्जन को दी गई तरजीह, कृृतिम जलकुंड बनाकर हुुआ श्री गणेश विसर्जन..

प्रतिनिधि। 19 सितम्बर
गोंदिया। अनंत चतुर्दशी पर 19 सितंबर रविवार को गोंदिया शहर सहित पूरे जिले में भगवान श्री गणेश को नम आंखों से “पुढच्या वर्षी लवकर या की गूंज के साथ बाप्पा की विदाई की गई।
बाप्पा के आगमन के 10 दिन कैसे बीत गए पता ही नही चला, घर-घर पर, पंडाल पर सार्वजनिक स्थलों पर भगवान श्री गणेश के विराजमान होने पर हर्ष और भक्तिमय वातावरण निर्माण था, अब बप्पा के जाने पर नम आंखों से विदाई दी गई व बप्पा को नए साल में खुशहाल माहौल में उत्साह व जोश के साथ आने की प्रार्थना की गई ।
कोविड संकटकाल के दौरान ये दूसरा साल था, जहां नियमों के तहत धार्मिक उत्सव की धूम फीकी रही। प्रशासन के आव्हान पर नागरिकों ने सभी के स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए सादगी से श्री गणेश के उत्सव को मनाया और बप्पा को विदाई भी दी।
जिले के गोंदिया, तिरोडा, आमगांव, गोरेगाँव, आमगांव, देवरी, सालेकसा, सड़क अर्जुनी एवं मोरगाँव अर्जुनी तहसीलों में नगर पालिका, नगर पंचायत, ग्राम पंचायतों द्वारा ईको फ्रेंडली तरिके से कृतिम जलाशय, व जलकुंड बनाकर गणेश विसर्जन को तरजीह दी गई।
विशेष है कि इन दिनों पूरे जिले में जारी बारिश से सभी तालाब, नदी नाले व जलाशय लबालब होकर उफान पर है। ऐसे में इन जगहों पर विसर्जन करना खतरे से खाली नही था। पुलिस प्रशासन, आपदा विभाग व जिला प्रसाशन ने कड़ा बंदोबस्त लगा रखा था, जिससे कोई भी अप्रिय घटना नही हुई।
गोंदिया शहर में नगर पालिका प्रशासन द्वारा 6 स्थानों पर कृतिम जलाशय की व्यवस्था की गई थी, वही लॉयन्स क्लब गोंदिया रॉयल संजीवनी द्वारा दो स्थानों पर एवं सिंधु फ्रेंड्स ग्रुप द्वारा एक स्थान पर ईको फ्रेंडली गणेश विसर्जन किया गया। इसके अलावा तालाबों में भी विसर्जन किया गया।
गोरेगांव में नगर पंचायत द्वारा पवन सागर तालाब व संत गोरोबा सागर तालाब स्थान में कृतिम जलाशय बनाकर श्रीगणेश का विसर्जन किया गया।

Related posts