गोंदिया: 20 दिनों के टैक्स वसूली अभियान में 1 करोड़ से अधिक की टैक्स वसूली…नए साल में अब राजनीतिक रसूखदार होंगे टार्गेट पर

607 Views

 

टाटा टेली मोबाईल टॉवर सहित रामनगर संकुल की 3 दुकानें सील, सालों से किराया, व टैक्स था बकाया..

हक़ीकत न्यूज।
गोंदिया। नगर पालिका के इतिहास में ये पहली बार हैं, जब नगर पालिका अपने रुद्र रूप में आकर शहर में टैक्स वसूली अभियान चला रही है। जिलाधिकारी दीपककुमार मीणा के कड़े निर्देशन के बाद नगर पालिका मुख्याधिकारी करणकुमार चौहान के नेतृत्व में टैक्स विभाग 20 दिनों से ये अभियान चला रहा है, जिसमें अबतक कई शासकीय, निजी इमारतों, मोबाईल टॉवर, एटीएम एवं अन्य दुकानों को सील किया जा चुका है।

नगर पालिका ने अबतक 20 दिनों के शख्त वसूली अभियान के तहत 1 करोड़ रुपयों से अधिक का प्रॉपटी बकाया टैक्स वसूल किया है। वही टैक्स वसूली को लेकर निवासित कर दाताओं, व्यवसायिक कर दाताओं को नोटिस भेजे जा रहे है।

आज की कार्रवाई में नगर पालिका द्वारा टाटा टेली सर्विस के मोबाइल टॉवर को सील किया। इस टॉवर पर वर्ष 2017 से करीब 1 लाख 53 हजार का बकाया टैक्स था, जिसके चलते टॉवर सील कर महाराष्ट्र नप/नपं अधिनियम 1965 की धारा 152, 156 के तहत कार्रवाई की गई।

इसी तरह नगर पालिका के रामनगर स्थित व्यापार संकुल की तीन दुकानों पर बकाया कर के साथ किराया बकाया होने पर सील करने की कार्रवाई गई। इन दुकानों में हयादत खान पर 2015 से 50 हजार 554 रुपये, सोनिया स्वामी नागदवने पर 2012 से 67 हजार 790 तथा जीवन मेश्राम पर 2013 से 94 हजार 71 रुपये का भाड़ा व कर बकाया था।

कल से नया साल 2021 प्रारंभ हो रहा है। नए साल में नगर पालिका अब राजनीतिक रसूखदारों की ओर कदम बढ़ाते हुए बकाया टैक्स वसूली प्रारंभ कर सकती है।

Related posts