गोंदिया से गुजरने वाली 25 जोड़ी ट्रेनों का देखे समय, महाराष्ट्र एक्सप्रेस सहित कुछ ट्रेनों के समय में हुआ बदलाव..

1,714 Views

 

29-31 दिसम्बर से नई यात्री ट्रेन बिलासपुर-नई दिल्ली तीन दिवसीय साप्ताहिक ट्रैन की शुरुवात 

हकीक़त न्यूज।
गोंदिया। रेल विभाग ने कोविड के दौरान दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के गोंदिया से हावड़ा, मुंबई, कोल्हापुर, दिल्ली, अमृतसर, चेन्नई, हैदराबाद, सिकंदराबाद आदि रूट पर विशेष ट्रैन के रूप में 25 जोड़ी ट्रेनें प्रारंभ की है। इस रूट पर चलने वाली यात्री ट्रेनों में कई ट्रेनें प्रतिदिन, साप्ताहिक, द्विसाप्ताहिक, त्रिसाप्ताहिक एवं सप्ताह में 5 दिन, 4 दिन वाली ट्रेनों को प्रारंभ किया है।
   हाल ही में इन ट्रेनों में कुछ यात्री ट्रेनों के समय में थोड़ा बदलाव किया गया है। वही कुछ नई विशेष ट्रैन भी प्रारंभ होने जा रही है। कोल्हापुर से गोंदिया चलने वाली 1039 महाराष्ट्र एक्सप्रेस के समय में परिवर्तन कर इसके गोंदिया पहुँचने का समय शाम 6 बजे कर दिया गया है। वही कोल्हापुर के लिए गोंदिया से छूटने वाली 1040 इसी ट्रैन के समय पर 5 मिनट की बढ़ोतरी कर सुबह 8.15 कर दिया गया है। गोंदिया से रायगढ़ चलने जनशताब्दी एक्सप्रेस का समय गोंदिया पहुँचने का 1.30 कर दिया गया है।
   रेलवे ने 2 दिसम्बर को सिकंदराबाद से रायपुर के बीच स्पेशल ट्रेन 2771 प्रारंभ की है। ये ट्रैन सप्ताह में तीन दिन मंगल,गुरु,शनि में चलकर गोंदिया सुबह 9.46 का समय निर्धारित है। वही 2772 रायपुर से सिकंदराबाद का गोंदिया समय शाम 7.35 निर्धारित है। इसी तरह 2 दिसम्बर से सप्ताह में एक दिन हेतु 2973 गांधीधाम-पूरी यात्री ट्रेन प्रारंभ की गई है। इसका गोंदिया स्टेशन में समय 12.56 है।
रेलवे यात्रियों के लिए आगामी 29 और 31 दिसम्बर से एक ट्रेन नई दिल्ली से बिलासपुर के बीच प्रारंभ करने जा रही है। ट्रैन क्रमांक 2441 ये गाड़ी 31 दिसम्बर को बिलासपुर से चलकर गोंदिया में शाम 6.22 को पहुँचेगी। इसी तरह ट्रैन क्रमांक 2442 नई दिल्ली से चलकर 29 दिसम्बर को गोंदिया सुबह 7.5 को पहुँचेगी। ये ट्रैन सप्ताह में दो दिन चलेगी।
अन्य ट्रेनों के समय बदलाव, आदि जानकारी के लिए आप समय सारिणी सूची में देख सकते है।

Related posts